लखनऊ, 9 मई 2026। लखनऊ ब्रांच ऑफ आईसीएआई (सीआईआरसी) द्वारा यूपी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के सहयोग से होटल डैमसन प्लम, लखनऊ में “जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे आगरा, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज से आए 200 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, कॉस्ट अकाउंटेंट्स, जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली पर विशेष चर्चा
कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार चांधरियावी, उपाध्यक्ष, जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल, उत्तर प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
अपने संबोधन में उन्होंने जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, प्रभावी पैरवी तथा पेशेवर तैयारी के महत्व पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।
न्यायिक एवं तकनीकी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए संतोष कुमार श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य; नरेंद्र कुमार, न्यायिक सदस्य; आलोक चोपड़ा, तकनीकी सदस्य (मध्य) तथा अरविंद कुमार, तकनीकी सदस्य (राज्य), जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल लखनऊ बेंच ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में संयुक्त रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार एवं जीएसटीएटी, लखनऊ के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने साझा किया व्यावहारिक मार्गदर्शन
संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों को प्रख्यात वक्ताओं सीए अविनाश पोद्दार एवं अधिवक्ता बी. एल. नरसिम्हन द्वारा संबोधित किया गया।
उन्होंने जीएसटी अपीलीय प्रक्रियाएँ, अपील का मसौदा तैयार करना, मुकदमेबाजी की रणनीति एवं ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रभावी पैरवी से संबंधित व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रतिभागियों द्वारा उनके व्याख्यानों की अत्यंत सराहना की गई।
आईसीएआई पदाधिकारियों का रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल के सदस्य सीए संजीव सिंघल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी विचारों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का आयोजन सीए अश्वनी जायसवाल, चेयरमैन, लखनऊ ब्रांच ऑफ आईसीएआई (सीआईआरसी); सीए आशीष गुप्ता, सचिव; सीए ऋषभ मिश्रा, वाइस चेयरमैन एवं सीए प्रियंका गर्ग, चेयरपर्सन टैक्सेशन कमेटी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में कुमार सौरव, प्रेसिडेंट, यूपी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन एवं नमन तिवारी, सचिव, यूपी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन का भी विशेष सहयोग रहा।
जीएसटी लिटिगेशन पर मिला महत्वपूर्ण मंच
यह संगोष्ठी सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुई तथा जीएसटी लिटिगेशन एवं अपीलेट प्रैक्टिसेस के क्षेत्र में व्यावहारिक समझ एवं पेशेवर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनी।
