वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ मां गंगा में किया गया अस्थि विसर्जन
हरिद्वार | 18 मई 2026
प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पूरन चन्द्र जोशी की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ मां गंगा में विसर्जित की गईं।
आज प्रातः नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अगुवाई में परिवार के सदस्य अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान शेखर बहुगुणा, उनकी पत्नी सुधा, विनीता तथा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, उनके पुत्र मयंक जोशी, साकेत बहुगुणा और पुत्रवधू ऋचा भी हरिद्वार पहुंचे, जहां उत्तराखंड सरकार के मंत्री, जोशी परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मयंक जोशी ने किया विधि-विधान से अस्थि विसर्जन
स्वर्गीय पूरन चन्द्र जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने विधि-विधान के साथ हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पर अपने पिता की अस्थियां मां गंगा में विसर्जित कीं।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री, संत समाज के प्रतिनिधि, विधायक, भाजपा पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे।
कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों में मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान (विधायक), जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, राज्य मंत्री जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, दुग्ध संघ हरिद्वार अध्यक्ष प्रमोद और भाजपा नेता विवेक खंडूरी शामिल रहे।
परिवार के बच्चों प्रभव, जान्हवी, देवांश बहुगुणा और अविनाश जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय पूरन चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
