IPL 2021, RCB vs MI: मैच में बने 15 रिकॉर्ड, हर्षल पटेल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Vidya Gyan Desk: RCB vs MI Stats: आईपीएल (IPL 2021) के पहले मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) की टीम को 2 विकेट के अंतर से हरा दिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं। इस मैच के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं।
हम आपकों अपने इस खास लेख में उन्ही रिकॉर्ड्स (RCB vs MI Stats) के बारे में बताएंगे।
आइए डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर
1. आरसीबी की यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले गए थे, जिसमे से 19 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते थे और 10 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे।
2. चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी की यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली जीत थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 2 मैच खेले गए थे और दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने जीते थे।
3. मार्को जानेसन, रजत पाटीदार और कायली जेमिसन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया है। मार्को जानेसन ने जहां मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया। वहीं रजत पाटीदार और कायली जेमिसन ने आरसीबी के लिए अपना डेब्यू किया है।
4. हर्षल पटेल ने अपने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। यह उनके आईपीएल करियर का पहला फाइव विकेट हॉल है। साथ ही यह उनके आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े भी है।
5. हर्षल पटेल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।
6. आईपीएल में MI के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ आंकड़े:
- 5/27 – हर्षल पटेल
- 4/06 – रोहित शर्मा
- 4/09 – सैमुअल बद्री
7. आईपीएल इतिहास में 5 विकेट लेने वाले आरसीबी के गेंदबाज:
- 2008: अनिल कुंबले
- 2013: जयदेव उनाटकट
- 2021: हर्षल पटेल
8. मुंबई इंडियंस की आईपीएल टूर्नामेंट के पहले गेम के पहले मैच में यह 9वीं हार थी। मुंबई इंडियंस की टीम साल 2013 के आईपीएल से अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है।
9. आईपीएल में सफल रन के लिए सर्वश्रेष्ठ औसत
- 68.18 – वार्नर
- 61.52 – धवन
- 61.45 – गेल
- 60.85 – एबीडी
- 55.35 – बटलर
10. चौथी बार जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में विराट कोहली को आउट किया।
11. आरसीबी ने अंतिम गेंद पर चेस किया। उन्होंने 9 साल बाद आईपीएल में अंतिम गेंद पर चेस किया है।
12. आईपीएल में चेस करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: –
- 2753 – विराट कोहली
- 2724 – रॉबिन उथप्पा
- 2460 – गौतम गंभीर
- 2431 – डेविड वार्नर
- 2279 – सुरेश रैना
13. आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के गैर-एशियाई खिलाड़ी:
- 18y 170d – मिचेल मार्श
- 20y 121d – क्विंटन डी कॉक
- 20y 343d – मार्कों जानेसन
14. ग्लेन मैक्सवेल ने 2 साल बाद जड़ा सिक्स।
15. मुंबई इंडियंस के खिलाफ एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड गजब का है, खासतौर पर डेथ ओवर्स में। साल 2015 से अबतक डिविलियर्स आखिरी पांच ओवरों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 207 रन बना चुके हैं। इस दौरान डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट 249।40 का है। डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ डेथ ओवर्स में 17 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।