असम में प्रियंका गांधी का वादा, कहा-कांग्रेस सत्ता में आई तो CAA खत्म करने के लिए कानून लाएगी
Vidya Gyan Desk: असम (Assam News) के दो दिवसी दौरे पर आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Assam Rally) ने मंगलवार को तेजपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने BJP पर हमला बोला हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती है तो हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) नहीं लागू होने देंगे।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Assam Rally) ने कहा कि हम ऐसा कानून बनाएंगे, जिससे CAA यहां लागू नहीं होगा। रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार की ओर से किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार आपसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए और आपकी पहचान पर भी हमला कर रही है।
Special status fund has been discontinued. They believe Assam is like an ATM machine for BJP where they get any time money but it does not go to the public: Smt. @priyankagandhi #AssamWithPriyankaGandhi pic.twitter.com/Db81ZoPe3B
— Congress (@INCIndia) March 2, 2021
प्रियंका ने किए कई वादे
तेजपुर रैली (Priyanka Gandhi Assam Rally) में प्रियंका गांधी ने मंच से कई अहम वादे भी किए। उन्होंने कहा कि हम वादा नहीं कर रहे हैं, बल्कि आपको गारंटी दे रहे हैं। ये गारंटी आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं। असम की गृहणियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर गृहणियों को प्रति माह 2000 रुपए गृहणी सम्मान राशि के रूप में दी जाएगी।
युवाओं को देंगे रोजगार
मंच से युवाओं को लुभाने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Assam Rally) ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बिजली के 200 यूनिट तक कोई चार्ज नहीं लगेगा, जिससे हर महीने 1400 रू की बचत होगी। हम चाय के बागान के श्रमिकों को प्रति दिन 365 रू का पारिश्रमिक देंगे। हम युवाओं को 5 लाख रोजगार देंगे।
गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Assam Rally) राज्य के दो दिवसिय दौरे पर गई हुई हैं। आज उनके इस दौरे का अंतिम दिन है। इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी ने चाय बागान में जाकर मजदूरों से बातचीत भी की थी। प्रियंका गांधी की कोशिश है कि चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई जाए।
असम की 126 सीटों पर होना है मतदान
गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections 2021) के लिए 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकमि, 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। मौजूदा समय में प्रदेश में एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं।
पिछले असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections 2021) में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं। वहीं असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर कब्जा किया था। यहां बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।