प्रियंका गांधी का CM योगी पर हमला- ‘कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आने पर भी रैली में जा रहे’
Vidya Gyan Desk: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम योगी पर लापरवाही का आरोप लगा या है।
प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि सीएम योगी (UP CM Yogi Adityanath) कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं। संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।
.. जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 8, 2021
क्या बोलीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट कर कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है। खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।”
प्रियंका ने आगे कहा कि जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है, वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।