महिला दिवस: बुलंद हौसलों को सलाम, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं का हुआ सम्मान
लखनऊ, 8 मार्च। महिला दिवस (Womens Day 2021) के अवसर पर स्वयंसेवी संगठन किरण फाउंडेशन (Kiran Foundation) और लखनऊ पुस्तक मेला समिति (Lucknow Pustak Mela Samiti) द्वारा शीरोज हैंगआउट गोमतीनगर लखनऊ का संचालन कर रही ऐसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को वहां जाकर सम्मानित किया गया।
पुस्तक मेला के निदेशक अकर्ष चंदेल व किरण फाउंडेशन के सह संस्थापक विशाल श्रीवास्तव ने और शीरोज हैंगआउट के नितिन व असमां परवीन ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिअत में उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यकत्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
मिशन शक्ति की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ
इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान में विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालम्बन के लिए देशभर में विशेष कार्यक्रम
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं को विशेष सम्मान देते हुए आज दिल्ली पुलिस की कमान महिला कर्मियों के सौंपी है। पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक व्यवस्था, पीसीआर वैन सभी काम महिला अधिकारी और कर्मी संभाल रही हैं।
मुंबई: ठाणे के विवियाना मॉल में एक्स्ट्राऑर्डि ‘नारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसिड अटैक की सर्वाइवल पीड़िता रैंप पर उतरीं।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक अस्पताल में राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ की महिलाकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार की महिला सदस्यों के लिए ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर जांच शिविर लगाया गया। वहीं CM गहलोत ने महिलाओं को दिया मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।
भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई।
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोएडा स्टेडियम में आज सुबह पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। वहीं नोएडा के दो पिंक मेट्रो स्टेशनों पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अहमदाबाद: महिला दिवस को देखते हुए अहमदाबाद रेलवे स्टेश को पिंक कलर की रोशनी में रंग दिया गया है। स्टेशन की तस्वीरें रेलवे मंत्री ने शेयर की है।
गुरुग्राम: जिला अदालत में महिला अधिवक्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया और समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।